फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar Municipal Corporation: हाउस की तीसरे दिन की बैठक, स्वतंत्रता सेनानी से लेकर एमसी का मकान भी अनअप्रूव्ड

Fri, 20 Oct 2023 03:07 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

डीएमसी ने बताया कि यह एनडीसी 30 जनवरी 2023 को एनडीसी जारी हो पाई है। पार्षद ने कहा कि एक प्रॉपर्टी के दोनों तरफ की आईडी खत्म करके उनको भी उसी में मिला दिया और उसका नाम भी बदल दिया अब वह व्यक्ति चक्कर काट रहा है। 125 गज का जमाना था जिसे बढ़ाकर 300 गज का बना दिया।
विज्ञापन
हिसार नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में पार्षद राजपाल ने मामला उठाया कि कृषि भूमि को परिवार में भी ट्रांसफर करने पर निगम की एनडीसी मांगी जा रही है। राजपाल ने बताया कि निगम ने कृषि भूमि को खाली प्लॉट दिखा रखा है। कहीं भी उसे कृषि भूमि नहीं दिखाया गया। कमिश्नर ने कहा कि इसका दोबारा से सर्वे करवाया जा सकता है। पार्षद ने कहा कि सारा सर्वे गलत हो रखा है। पार्षद ने कहा कि पटवारी कृषि भूमि को फसल दिखा रहा है और नगर निगम कृषि भूमि को फैक्ट्री की जगह बता रहा है। पार्षद ने कहा कि यह गांव 400 साल पुराना है लाला हरदेव सहाय का मकान भी अनअप्रूव्ड बता रखा है और एमसी का मकान भी अनअप्रूव्ड दिखा रखा है। पार्षद ने कहा कि गांव का सबसे पुराना हिस्सा भी अनअप्रूव्ड में दिखा रखा है। 

विज्ञापन


₹40000 लेकर एनडीसी जारी करने का आरोप
राजपाल मांडू ने कहा कि उनके एरिया में 40000 रुपये में एनडीसी जारी की हुई है लेकिन दूसरी को अन अप्रूव्ड बताया जा रहा हैं। नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि अन अप्रूव्ड एरिया में अप्रूव्ड दिख रही है। 1800 बिल्डिंग की हमने मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी है। नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि अगर किसी ने ऐसा किया है तो अभी तुरंत नौकरी से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

पार्षद टीनू जैन ने कहा कि किसी के कहने पर हो गई होगी। कमिश्नर ने कहा कि इस तरह की स्थिति कतई बर्दाश्त नहीं होगी। डीएमसी ने बताया कि यह एनडीसी 30 जनवरी 2023 को एनडीसी जारी हो पाई है। पार्षद ने कहा कि एक प्रॉपर्टी के दोनों तरफ की आईडी खत्म करके उनको भी उसी में मिला दिया और उसका नाम भी बदल दिया अब वह व्यक्ति चक्कर काट रहा है। 125 गज का जमाना था जिसे बढ़ाकर 300 गज का बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें