हिसार। महाबीर स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय में लड़कियों के मिनी वर्ग का फाइनल मुकाबला एसएसएम स्कूल धमाना व लाडवा ए टीम के बीच रविवार को खेला जाएगा। विजेता टीमों का मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा सम्मानित करेंगे।
लाडवा हैंडबाल फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि नरेश जांगड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सीनियर साई हैंडबाल कोच स्वरूप सिंह चहल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हर्ष बामल ने खेल का शुभारंभ कराया। अध्यक्षता जिला हैंडबाल संघ के प्रधान सतपाल ढांडा ने जबकि मंच संचालन डीपीई कुलदीप नैन ने किया। जिला हैंडबाल संघ के महासचिव अनूप कसवां ने बताया कि प्रतियोगिता रविवार को सेमीफाइनल, फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर रामकुमार कसवां, वेदपाल मोर, फिजिकल लेक्चरर संजीव आर्य, रमेश सिहाग, योगेश शर्मा, राजेंद्र बूरा, राजेंद्र सिहाग, प्रवीणा सिहाग, पूजा कस्वां, सतबीर पानू, लाडवा हैंडबाल फाउंडेशन के प्रधान प्रदीप लांबा, महावीर पूनिया, अशोक पूनिया, हरदीप, दीपक पंवार, संदीप सिंधू, मनोज, संदीप पूनिया, उमेश शर्मा, नवीन पूनिया, सुरेश मलिक, विष्णु, महावीर पूनिया मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
जूनियर लड़कियां का वर्ग
लाडवा व हिसार की टीम ने लाडवा को 12-6 से हराया।
डीसीएम स्कूल बिठमड़ा ने एलपीएस धांसू को 14-10 अंक से हराया।
उमरा बी को 9-4 से हराकर लितानी की टीम विजेता बनी।
लड़कों का वर्ग
डीसीएम बिठमड़ा को 23-9 से हराकर घिराय की टीम बनी विजेता।
लाडवा बी टीम ने लितानी को 10-4 से हराया।
मिनी गर्ल्स वर्ग का सेमीफाइनल
एसएसएम स्कूल धमाना ने उमरा की टीम को 8-3 से हराया।
धमाना बी को 18-16 से हराकर लाडवा ए ने जीता रोमांचक मुकाबला।