संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां (सिरसा)। गांव सादेवाला का 11 वर्षीय अरुण बीते दिन सोमवार शाम आठ बजे के करीब घर से 10 रुपये लेकर दो दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर चला गया था। यहां पर दोस्तों ने अरुण को भी भांग के कश लगवाए थे। वहीं, परिजनों ने मृत बालक के दोनों दोस्तों पर कुकर्म किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पूर्व सरपंच से हिस्से पर आरोपियों के दादा ने ले रखा था खेत
दोनों आरोपी बच्चे को अपने साथ ढूडियांवाली के खेत में ले गए। आरोपियों के दादा ने खेत को गांव ढुुडियांवाली के पूर्व सरपंच सुखविंद्र सिंह से ठेके पर लिया हुआ था। पूर्व सरपंच सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उक्त दोनों युवक शराब और भांग का नशा करते थे। उन्होंने बताया कि जब गांव में मुनादी करवाई गई तो गांव में बालक की तलाश की गई। इसके बाद उन्होंने भी उक्त दोनों से पूछताछ की और खेत में भी जाकर देखा था, लेकिन वहां पर उन्हें कोई सुराग नहीं मिला।
मृतक के मामा जीवन सिंह ने बताया कि वह दोनों युवक नशा करते थे और उनके साथ रहकर अरुण भी नशे करने लग गया था। वहीं, मृत बालक के मामा ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने अरुण के साथ कुकर्म भी किया है। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर हत्या करने और शव को खुर्दबुर्द करने की धारा लगाकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुकर्म का मामला भी हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी जानकारी मिल सकेगी। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। - विक्रम सिंह, रानियां थाना प्रभारी।
मीन से शव निकालने के बाद उठाकर ले जाते ग्रामीण।- फोटो : Sirsa