फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नमस्ते नहीं बोलने पर जीजेयू के छात्र की आंखों में मिर्च डाल चाकू से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की ग्लोबल सिटी के गेट पर कुछ युवकों ने नमस्ते नहीं बोलने पर जीजेयू के छात्र रवि की आंखों में लाल मिर्च डाल दी। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। घायल ने हमलावरों पर नकदी छीनने और जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने चार नामजद समेत 3 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में भिवानी जिले के गांव बलियाली के रवि ने बताया कि वह जीजेयू से एमएससी कर रहा है और ग्लोबल सिटी में किराये पर रहता है। 26 सितंबर दोपहर को उसका दोस्त उसे छोड़ने के लिए आया था। इस दौरान पहले से ही राजकुमार, मनोज व दो अन्य लोग खड़े थे। मनोज ने कहा कि नमस्ते नहीं करनी होती क्या। इस पर उसने कहा सॉरी सर, देखा नहीं। इस पर मनोज ने गेट आउट कहा तो वह चुपचाप चला गया। इसके बाद राजू और चंदगीराम बाइक पर आए और उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे और जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर घायल की बहन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार नामजद समेत 3 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें