फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजवि : कर्मचारी हर मंगलवार पैदल या साइकिल से आएं कार्यालय

विज्ञापन
गुजवि में साइकिल से कार्यालय जाते कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) के कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर एक पहल की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सप्ताह में एक दिन साइकिल से आएंगे तो प्रदूषण कम करने में हमारा सहयोग रहेगा। इसलिए प्रत्येक मंगलवार को पूरा दिन विश्वविद्यालय में गाड़ी की बजाय पैदल या साइकिल का प्रयोग करेंगे। इसके लिए वह विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से भी अपील करेंगे।
विज्ञापन

प्रो. अवनीश वर्मा ने कहा है कि प्रदूषण का स्तर अत्यंत घातक स्तर तक बढ़ रहा है। हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। पर्यावरण के बिगड़ते हालातों के कारण ही उन्होंने साइकिल के प्रयोग का निर्णय लिया। पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। डीजल व पेट्रोल के वाहनों पर नियंत्रण करके हम काफी हद तक पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। इसके लिए कम से कम सप्ताह में एक बार अपने कार्यालय व आसपास के कामों के लिए पैदल या साइकिल पर चल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें