फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में सफाईकर्मियों का हंगामा: महिलाओं ने पुलिस पर फेंका कूड़ा, 3600 टन कचरा उठवाने पहुंची प्रशासन की टीम

Sun, 23 Aug 2026 08:56 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार प्रशासन की टीम के पहुंचने से पहले ही सफाई कर्मचारी आईटीआई चौक पर एकत्रित हो गए थे और कूड़ा उठाने का विरोध करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को हिरासत में लेना शुरू किया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिलाओं को किया काबू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में पिछले 18 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार तड़के नगर निगम प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कचरा उठाने का अभियान शुरू किया। सुबह करीब 5 बजे प्रशासनिक अमला जेसीबी और डंपर लेकर आईटीआई चौक पहुंचा। इस दौरान हड़ताल पर अड़े कर्मचारियों ने कार्रवाई का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को बसों में भरकर हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया।

विज्ञापन


आईटीआई चौक पर हुआ भारी हंगामा
प्रशासन की टीम के पहुंचने से पहले ही सफाई कर्मचारी आईटीआई चौक पर एकत्रित हो गए थे और कूड़ा उठाने का विरोध करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को हिरासत में लेना शुरू किया। इस दौरान महिला सफाईकर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई। आक्रोशित महिला कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों पर कचरा फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि, महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और प्रदर्शनकारी महिलाओं को काबू कर रोडवेज बसों में बैठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


3600 टन कचरे से सड़ रहा था शहर
लगातार 18 दिनों से जारी हड़ताल के कारण हिसार शहर डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुका था। मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में 3600 टन से ज्यादा कचरा जमा हो गया था, जिससे आम जनता को भारी दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा था। मुख्य रास्तों पर फैले कचरे के कारण यातायात भी बाधित हो रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें