हिसार। रावलवास कलां में बुधवार रात करीब दो बजे शराब ठेके के शटर पर तीन युवकों ने पहले ईंट मारी फिर नकदी चोरी कर फरार हो गए। मामले में सदर थाना पुलिस ने ठेका संचालक खारिया निवासी पृथ्वी सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
पृथ्वी सिंह ने बताया कि उसने कई गांव में शराब के ठेके ले रखे हैं। बुधवार रात करीब दो बजे रावलवास कलां स्थित उसके शराब ठेके में कारिंदा हरि सो रहा था। उस दौरान वहां तीन युवक गाड़ी में आए। आरोप है कि पहले ठेके के शटर पर ईंट मारी। इससे दहशत में आकर कारिंदा पिछले दरवाजे से भाग गया। बाद में तीनों आरोपी ठेके में घुसकर 28 हजार रुपये व एलईडी चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो