फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले शराब पी, फिर पीटा, इसके बाद मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना। शराब ठेकेदार रामफल कुंडू उर्फ बच्ची को पहले शराब पिलाई, उसके बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस ने मृतक के भाई कृष्ण की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। फरीदपुर गांव में अंतिम संस्कार कर किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने फरीदपुर निवासी अमित, मनोज व गांव चमारखेड़ा से मनदीप उर्फ धौला के विरुद्ध आर्म एक्ट व हत्या का मामला दर्ज किया है। रामफल कुंडू की मौत गोली लगने से हुई है। विसरे की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है।
-----
ठेकों के हिस्सेदारों पर ही हत्या का आरोप -
मृतक के भाई कृष्ण कुमार के अनुसार रुपयों के लेन-देन और ठेके में हिस्सेदारी के चलते फरीदपुर निवासी अमित, चमारखेड़ा निवासी मनदीप और मनोज ने ही पीटकर और गोली मारकर हत्या की है। अमित और मनोज बच्ची के साथ शराब के ठेकों में हिस्सेदार थे। भाई कृष्ण का कहना है कि अमित बच्ची को घर पर लेने के लिए आया था। बच्ची को अमित अपने खेत में बने कोठरे में ले गया, जहां मनदीप उर्फ धोला, मनोज व अन्य लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने शराब का सेवन किया था। उपरोक्त लोगों ने रामफल बच्ची को पहले मारा-पीटा है। बाद में कान के पास गोली मार दी।
विज्ञापन

------
रामफल पर 20 केस दर्ज...
रामफल पर करीब 20 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। रामफल पर पहला केस शराब तस्करी का 16 साल की उम्र में दर्ज हुआ था। उस पर शराब तस्करी, मारपीट और फायरिंग करने समेत 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार के पास पहले 1-2 एकड़ ही जमीन थी। मगर पिछले कुछ सालों में करीब 25 एकड़ जमीन परिवार के पास हो गई है।
-----
रामफल के भाई की भी हुई थी हत्या -
40 वर्षीय मृतक रामफल शादीशुदा था। उनकी पत्नी व दो बच्चे भी हैं। मृतक रामफल समेत तीन भाई थे, जिनमें 2005 में उसके एक भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। दूसरा छोटा भाई भी शराब कारोबारी है। रामफल खेती-बाड़ी का कार्य करता था। वहीं गांव में उनका पोल्ट्री फार्म भी है।
-----
गोरखपुर में हुए गोलीकांड में आया था नाम -
मृतक रामफल उर्फ बच्ची का नाम गांव गोरखपुर के शराब ठेकेदारों पर हुए हमले में सामने आया था। 9 सितंबर की रात बुधवार को कार में आए पांच अज्ञात बदमाशों ने ठेकेदारों पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें शराब ठेकेदार राजा फोगाट व सन्नी सिवाच गोली लगने से घायल हो गए थे। देर रात को ठेकेदार राजा फोगाट व सनी सिवाच गोरखपुर-सिवानी रोड पर उप ठेके के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान वर्ना कार में सवार होकर पांच बदमाश आए, जो हथियारों से लैस थे। उन्होंने ठेके पर बैठे दोनों ठेकेदारों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। ठेकेदार राजा फोगाट के पैर में गोली लगी। सन्नी सिवाच को गोली के छर्रे लगे थे। ठेकेदार राजा ने आरोप लगाया था कि फरीदपुर वासी रामफल उर्फ बच्ची ने बदमाशों के साथ मिलकर हमला किया।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें