फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल एसडीओ कार्यालय में लगी आग, तीन कंप्यूटर जले

विज्ञापन
सिविल डिविजन के एसडीओ कार्यालय में लगी आग से जले कंप्यूटर। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सिविल एसडीओ कार्यालय में शुक्रवार रात आग लगने से तीन कंप्यूटर व दो एसी जल गए। विशेष बात थी कि 30 मिनट तक आग लगने की जानकारी किसी को नहीं लगी। बाद में क्वार्टर में रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। करीब 20 मिनट बाद दो गाड़ियां मौके पर पहुुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं, मामले में एसई ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जो रविवार को रिपोर्ट सौंपेगी। सिविल एसडीओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे खराब है। जिस कारण जांच कमेटी को आग लगने के कारणों को जानने में परेशानी आ रही है। अंदेशा है कि शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी है। सिविल सब-डिविजन से संबंधित हर बिजली की फाइलों का पूरा आंकड़ा जलने वाले तीनों कंप्यूटरों में अपलोड था। खासकर इसमें सीए का कंप्यूटर भी शामिल था। इसमें बिजली निगम से संबंधित छोटी से लेकर बड़ी योजनाओं को अपलोड किया जाता है। उधर, शनिवार सुबह ढंढूर के डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई। करीब 20 मिनट तक आग के बाद दमकल विभाग को चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।
सिविल डिविजन में आग लगने की सूचना मिली थी। कारणों को जानने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है, जोकि मुुझे रिपोर्ट सौंपेगी। उसके बाद ही आगामी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम, हिसार सर्कल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें