फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीजन खत्म होने के साथ अब उठान पर ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले की मंडियों से सरसों की सरकारी खरीद बंद होने के बाद गेहूं की आवक भी घट गई है। अब गेहूं के उठान में तेजी आई है। चार मई तक जिले की मंडियों में 4435901 क्विंटल गेहूं पहुंच चुकी। वहीं, 2979284 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है। अभी मंडियों में 1456617 क्विंटल उठान बाकी है। इसी प्रकार 872670 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। मंडियों में 147822 क्विंटल सरसों रखी हुई है।
विज्ञापन

बता दें, कि बीते बुधवार को सरसों खरीद का अंतिम दिन था। अब सरसों से लेकर गेहूं उठान पर फोकस है, ताकि जल्द से जल्द मंडियों को खाली किया जा सके। वहीं, 15 मई तक गेहूं की सरकारी खरीद की जाएगी। अब मंडियों में गेहूं भी काफी कम पहुंच रही है। नई अनाजमंडी में रविवार के कारण गेहूं की सरकारी खरीद नहीं की गई। हालांकि प्राइवेट एजेंसी ने सरसों और गेहूं खरीदी है। मंडी में रविवार को 2440 क्विंटल गेहूं पहुंची। प्राइवेट एजेंसी ने 2440 क्विंटल खरीदी। वहीं, 30 क्विंटल सरसों पहुंची थी। 30 क्विंटल सरसों 4700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद ली गई।


रविवार को कोई गेट पास नहीं कटा है। अब गेहूं और सरसों का सीजन खत्म हो चुका है। 15 मई तक गेहूं की सरकारी खरीद की जाएगी। - अशोक कुमार, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें