बास। एमएसपी व अन्य मांगों को लेकर किसानों का बास टोल प्लाजा पर पिछले 36 दिनों से चल रहा धरना मंगलवार को स्थगित हो गया है। धरना स्थल पर प्रदेशभर की खापों की बनाई गई 11 सदस्यों की कमेटी ने आकर फैसला सुनाया। कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने 11 सदस्यों की कमेटी की तरफ से फैसला पढ़कर सुनाया। खाप कमेटी ने फैसला लिया कि लोकसभा चुनाव तक धरने को स्थगित किया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद जो भी केंद्र में सरकार बनेगी किसानों की तरफ से उनके सामने एमएसपी, कर्ज मुक्ति सहित अन्य जो मांगे हैं उनके सामने रखी जाएगी। पूरी नहीं होने पर फिर से किसान आंदोलन को शुरू किया जाएगा।
कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि सभी खापों ने किसान संगठनों को एकजुट होने का आह्वान किया था। उसका काफी हद तक सकारात्मक परिणाम आया है चुनाव घोषणा होने के कारण आचार संहिता लागू हो गई है और सरकार से कोई बात या समझौता नहीं हो सकता। वहीं जब तक सभी किसान संगठन एक मंच पर नहीं आते तब तक कोई भी खाप और किसान किसी भी संगठन की कॉल का समर्थन नहीं करेंगे।
कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश, दहिया खाप के प्रधान जयपाल दहिया, सांगवान खाप के प्रवक्ता रणधीर सिह, फोगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार, दलाल खाप से सुरेंद्र दलाल, कुंडू खाप के प्रधान जयबीर सिंह, भ्यान खाप के प्रधान होशियार सिंह, चौबीसी खाप के सचिव रामफल राठी आदि ने बताया कि प्रदेश की सभी खापें किसानों के साथ हैं। किसानों की सभी मांगे जायज हैं और अपनी जायज मांगों के लिए ही किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है।
किसान सतीश चेयरमैन, मास्टर प्रताप बड़छप्पर, मास्टर सतबीर पेटवाड़, माकड़ मोर, प्रदीप भकलाना, वीरेंद्र बामल, मुकेश लोहान, जितेंद्र नाथ, हवा सिंह, युद्धवीर थुराना आदि ने बताया कि बुधवार को बास टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को एक महीना पूरा हो गया है, लेकिन जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक किसानों का धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।