फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं पर बोनस की मांग के लिए डिप्टी सीएम का आवास घेरने निकले किसान, पुलिस ने 200 मीटर दूर रोका

विज्ञापन
बरनाला रोड पर नारेबाजी करते जाते किसान। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने किसानों को बाबा भूमण शाह चौक पर ही रोक लिया। भारी पुलिस बल के चलते किसान घेराव स्थल तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाए और शाम चार बजे नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर लौट गए। सुरक्षा के नजरिये से पुलिस ने इस बार छोटे रास्तों पर भी बैरिकेड लगा रखे थे।
विज्ञापन

गेहूं पर प्रति क्विंटल 500 रुपये बोनस देने, किसान आंदोलन में दर्ज मुकदमे वापस लेने, बुढ़ापा पेंशन बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति को शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री रणजीत सिंह के आवास का घेराव करना का ऐलान कर रखा था। इसके लिए सुबह करीब 10 बजे से किसान जाट धर्मशाला में जुटने शुरू हो गए। इसके बाद जाट धर्मशाला में किसान संगठनों के नेताओं ने किसानों को संबोधित किया। दोपहर करीब ढाई बजे के बाद सभी किसान एकत्रित होकर घेराव करने के लिए रवाना हुए। किसान पुरानी कचहरी रोड, बरनाला रोड होते हुए बाबा भूमण शाह चौक पर पहुंचे। यहां पर पुलिसकर्मी बैरिकेड लगाकर तैनात रहे। किसानों ने यहां से आगे बढ़ने का प्रयास किया परंतु विफल रहे। इसके बाद किसानों ने चौक पर ही धरना दे दिया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान चौक पर ही नायब तहसीलदार हरीशचंद्र को ज्ञापन सौंपकर लौट गए। इस दौरान सुखदीप सिंह, मनदीप, गुरमीत सिंह लाटिया, भगवान सिंह, सुरजीत सिंह, अमरीक सिंह, गुरनाम सिंह, रेशम सिंह, बलजीत सिंह, बलवीर सिंह, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार, कल्याण सिंह, प्रेम खोखर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
गलियों को भी बैरिकेड लगाकर ब्लॉक कर दिया
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री रणजीत सिंह के आवास का घेराव करने पहुंचे किसानों को रोकने के लिए पुलिस बल सुबह दस बजे से लेकर तीन बजे तक बाबा भूमण शाह चौक पर तैनात रहा। किसानों ने पूर्व में घेराव का समय 12 बजे का दिया हुआ था। परंतु किसान करीब ढाई बजे जाट धर्मशाला से रवाना हुए। पुलिस ने बरनाला रोड से चौटाला हाउस और रणजीत सिंह आवास की ओर जाने वाली सभी गलियों को भी बैरिकेड लगाकर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहीं प्रमुख मांगें
गेहूं पर प्रति क्विंटल 500 रुपये बोनस देने, किसान आंदोलन में दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
बुढ़ापा पेंशन बहाल करें।
नहरी पानी पहले की तरह 15 दिन चलाई जाए।
किसानों की खराब हुई फसलों का मुुआवजा दिया जाए।
बिक चुकी फसल का पैसा जल्द किसानों को दें।
एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी दें।
फसल खरीद पर लगी शर्तों को हटाया जाए।
गांव बग्गुवाली के खाल में पाइप लाइन डालने को मंजूरी दी जाए।
बग्गुवाली में स्टेडियम निर्माण को मंजूरी दें।
गांवों में ट्यूबवेल की बिजली 8 घंटे प्रतिदिन देने व बिना किसी शर्त ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें