फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग प्रमाण पत्र फर्जीवाड़ा: जांच के लिए गठित टीम दोबारा से जांचेंगी फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में पिछले दिनों बने दिव्यांग प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़े के मामले में सोमवार को गठित की गई चिकित्सकों की टीम दोबारा से प्रमाणपत्रों की जांच करेगी। जांच के बाद रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी। अभी तक की जांच में सात फर्जी प्रमाणपत्र पाए गए हैं, जिन पर चिकित्सक के नकली हस्ताक्षर और नकली मुहर लगी हुई है। सोमवार को कई खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

टीम खंगाल रही है रिकार्ड
फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद सीएमओ रत्ना भारती ने जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। शुक्रवार और शनिवार को टीम ने दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच थी। एक हजार से अधिक फार्मों की जांच की गई थी। उनमें से सात फार्म ऐसे मिले थे, जिन पर संबंधित चिकित्सकों के नकली साइन और नकली मुहर लगी हुई मिली थी। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा की एक चिकित्सक और वहां के ईएनटी विभाग की नकली मुहर लगी हुई मिली थी। बता दें कि वीरवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र की जांच के दौरान सामने आया था कि एक दिव्यांग पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर और नकली मुहर लगी हुई है। इसके बाद 2021 और 22 के फार्मों की जांच की तो सात फर्जी केस निकल कर सामने आए है। अब सोमवार को टीम फार्मों की जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें