फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर पुराने प्रपोजल पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर उपायुक्त प्रदीप दहिया ने रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगल सैन के साथ बैठक की। इस दौरान पुराने ही प्रपोजल पर ही चर्चा हुई।हालांकि बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर अभी कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया है। रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगल सैन ने बताया कि दो दिन पहले उपायुक्त प्रदीप दहिया ने उन्हें बुलाया था। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर फाइल चेक की। महाप्रबंधक से पूछा गया कि बस स्टैंड शिफ्ट करने के लिए अभी तक कहां-कहां जगह तलाशी गई है। अंतिम समय कब प्रपोजल भेज गया था तमाम जानकारी ली।
विज्ञापन

बता दें, कि बस स्टैंड शिफ्टिंग का प्रोजेक्ट अभी कागजों में ही घूम रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 29 दिसंबर 2014 को बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर घोषणा की थी। शिफ्टिंग को लेकर स्काडा जलघर के पास सहित अन्य जगह भी तलाशी गई थी। इसके लिए कमेटी का भी गठन किया गया था। मगर आज तक जगह चिन्हित नहीं हो पाई है। अब आचार संहिता खत्म होने के बाद ही बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर एक नजर
- बस स्टैंड बना था : 11 अगस्त 1969
- बस स्टैंड की जमीन करीब 21 एकड़
- डिपो में 200 से अधिक बसें
- प्रतिदिन 10 से ज्यादा यात्रियों का रहता है आवागमन


उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर चर्चा की थी। अभी पुराने ही प्रपोजल पर चर्चा हुई है। शिफ्टिंग को लेकर नया कुछ नहीं है।
- डॉ. मंगल सैन, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें