फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर दिव्यांग यात्रियों को नहीं मिली रही व्हीलचेयर की सुविधा

विज्ञापन
बस स्टैंड पर दिव्यांग महिला यात्री सफर के लिए आती हुई। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड पर आने वाले दिव्यांग यात्रियों को व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिल रही है। जब भी उनके साथ आने वाले परिजन रोडवेज अधिकारियों के पास व्हीलचेयर लेने के लिए जाते हैं तो उन्हें वहां से निराशा हाथ लगती है। ऐसे में दिव्यांग यात्रियों को काफी परेशानी होती है। कई बार परिजन भी रोडवेज अधिकारियों से बस स्टैंड पर व्हीलचेयर की सुविधा देने की मांग उठा चुके हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर एक व्हीलचेयर थी, लेकिन वह कई महीनों से खराब पड़ी थी और चलने लायक नहीं थी। उसे आज तक ठीक नहीं कराया गया। अब बस स्टैंड से व्हीलचेयर गायब हो गई है। वहीं एक दिव्यांग यात्रियों के लिए वॉकर रखा हुआ है, लेकिन उसकी कंडीशन भी ठीक नहीं है। उल्लेखनीय है कि रोजाना पांच से छह दिव्यांग यात्री बस स्टैंड पर पहुंचते हैं। मगर उन्हें यहां सुविधा नहीं मिल पाती है। छह माह पहले ट्रैफिक ब्रांच की ओर से बस स्टैंड पर व्हीलचेयर मंगवाने को लेकर रेडक्रॉस को पत्र लिखा गया था। इस दौरान दो व्हीलचेयर की मांग की गई थीउधर, रोडवेज अधिकारियों की ओर से अब दोबारा रिमाइंडर भेजा जाएगा।
मंगलवार को चेक कराया जाएगा कि व्हीलचेयर के लिए रोडवेज की ओर से हमारे पास कब पत्र आया था। उसके बाद ही कुछ जानकारी मिल पाएगी। - सुरेश कुमार, कृत्रिम अंग निर्माण निर्माता, रेडक्रॉस, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें