हिसार। डेंगू जिले में घातक होता जा रहा है। नागरिक अस्पताल में वार्ड 11 डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। मरीजों की संख्या 821 पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया है। अब तक डेंगू मरीजों को सामान्य वार्ड में ही उपचार दिया जा रहा था। आपातकालीन वार्ड में आने वाले मरीजों को अब डेंगू वार्ड-11 में उपचार दिया जाएगा। डेंगू मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड में बेड पर मच्छरदानी उपलब्ध कराई गई हैं। जिले में सोमवार को डेंगू के 24 नए मामले सामने आए।
नागरिक अस्पताल में 200 बेड की क्षमता है। पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे थे एक एक बेड़ पर दो दो मरीजों को उपचार दिया जा रहा था। कुछ मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा था। इस सीजन में डेंगू के मरीजों को आंकड़ा 821 तक पहुंच गया है। सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अभी तक 4294 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 821 लोगों में डेंगू कर मिला है। 668 मरीज डेंगू से स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 152 डेंगू सक्रिय मरीज है। सोमवार को 50 एसडीपी किट मंगलम ब्लड बैैंक व 20 किट राम ब्लड बैंक में आई।
सोमवार को एमसी कॉलोनी 8 वर्षीय बच्ची, पटेल नगर 12 वर्षीय बच्चा, हांसी याती नगर 15 वर्षीय बच्चा, अर्बन स्टेट टू 16 वर्षीय बच्चा, विश्वकर्मा कॉलोनी हांसी 17 वर्षीय बच्चा, आईटीआई चौक हिसार 17 वर्षीय बच्चा, आईटीआई हिसार 17 वर्षीय बच्ची, न्यू ऋषि नगर 18 वर्षीय युवती, लाल सड़क हांसी 19 वर्षीय युवक, सातरोड़ 20 वर्षीय युवती, हिसार अर्बन स्टेट टू 20 वर्षीय युवती, शिव कॉलोनी बड़वाली ढाणी 24 वर्षीय युवक, इंद्रा कॉलोनी जींद रोड हांसी 24 वर्षीय युवक, जहाज पुल चौक 26 वर्षीय युवक, गांव ड़ाबडा 28 वर्षीय युवक डेंगू ग्रस्त मिला।
हमने 6 दिन पहले डिमांड की थी। सोमवार को हमारे पास 50 किट आई है। मरीजों को जरूरत व उनकी कंडीशन के हिसाब से एसडीपी किट उपलब्ध कराई जाएंगी। - डॉ. जीआर गुप्ता, मंगलम ब्लड बैंक, हिसार
बुधवार रात तक किट मिलने की उम्मीद है। हमने 50 किट की मांग भेजी हुई थी। किट न मिलने के कारण एसडीटी उपलब्ध कराने की बजाए आरडीपी दे पा रहे हैं। रोजाना करीब 20 पीआरबीसी एकत्रित हो रही है। एनीमिया और थैलेसीमिया सहित अन्य मरीज जिनमें छह ग्राम से कम खून हो वे डाक्टर से प्रिसक्रिप्शन लिखवाकर निशुल्क खून ले जा सकते हैं। - डॉ. जेपीएस नलवा, नलवा ब्लड बैंक, हिसार
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के निजी अस्पतालों में जाकर वहां डेंगू मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। - डॉ. सुभाष खतरेजा, सर्विलांस अधिकारी, हिसार