हिसार। जिले में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस माह में भी अभी तक डेंगू के 16 मरीज मिल चुके हैं। अगर पूरे साल के आंकड़े पर नजर डाले तो अभी तक 1009 लोगों को डेंगू अपनी चपेट में ले चुका है। रविवार को भी जिले में डेंगू का एक और मरीजा मिला।
इसके साथ ही जिले में डेंगू के सक्रिय मरीजों की संख्या 4 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अभी तक 5649 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 1009 लोगों में डेंगू का संक्रमण मिला है। 1004 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके है।
डेंगू के लक्षण
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द
- तेज बुखार
- उल्टी आना
- चक्कर महसूस होना
इस माह में मिले मरीजों का आंकड़ा
तिथि मरीज
19 दिसंबर 01
15 दिसंबर 01
9 दिसंबर 02
8 दिसंबर 02
7 दिसंबर 02
6 दिसंबर 02
5 दिसंबर 01
3 दिसंबर 01
1 दिसंबर 04
10 वर्षों का आंकड़ा
वर्ष मरीज
2011 02
2012 22
2013 199
2014 17
2015 1140
2016 496
2017 538
2018 282
2019 168
2020 117
जिले में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं
जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जिले में कोई एक्टिव केस नहीं तथा रिकवरी रेट 97.89 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 8 लाख 8 हजार 227 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 54002 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 52861 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। पहली लहर में संक्रमण के 17147, जबकि दूसरी लहर में अब तक 36855 मामले दर्ज किए गए हैं।
इसलिए पनप जाता है मच्छर
जहां कहीं भी इस मच्छर को पनपने के लिए अनुकूल तापमान मिल जाता है, वहां यह पनप जाता है। तापमान में भी गिरावट व बढ़ोतरी होती रहती है। पहले के वर्षों में भी इस माह में डेंगू के मरीज मिलते रहे हैं।
-डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस अधिकारी।