फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के आदमपुर में प्रदर्शन: नगरपालिका रद्द करवाने के लिए धरना 14वें दिन भी जारी, सोमवार को होगी मार्किट बंद

Sun, 19 Mar 2023 04:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी , मंडी आदमपुर (हिसार)

सार

आदमपुर नगरपालिका रद्द करवाने करवाने को तहसील कार्यालय के बाहर नगरपालिका हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 14 दिन से धरना चल रहा रविवार को धरने का समर्थन करने के लिए अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी पहुंचे और धरने के समर्थन किया।
विज्ञापन
कार्यालय के बाहर धरनारत्त मंडी आदमपुर व जवाहरनगर के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर नगरपालिका रद्द करवाने करवाने को तहसील कार्यालय के बाहर नगरपालिका हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 14 दिन से धरना चल रहा रविवार को धरने का समर्थन करने के लिए अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी पहुंचे और धरने के समर्थन किया। नगरपालिका हटाओ संघर्ष समिति के प्रधान विनोद सोनी भजना ने बताया कि रविवार को श्री राम शिव मंदिर कमेटी के प्रधान महेन्द्र भादू, व्यापार मंडल के उपप्रधान सतपाल भांभू, प्रवीण गोयल, सहाबुदिन, हरिसिंह भादू, विकास कौशिक, कृष्ण बुडाकिया आदि ने अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन


समिति सदस्योंं ने बताया कि सोमवार को धरने के समर्थन में आदमपुर के सभी दुकानदार अपनेअपने प्रतिष्ठान बंद रख कर विरोध जताएंगे। बाजारों को बंद रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाजारों को बंद रखा जाएगा। विनोद सोनी ने बताया कि सरकार जब तक उनकी मांग को नहीं मानती है तब तक उनका अनिश्चितकानीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान धरने पर बैठे सैंकड़ों स्थानीय निवासियों ने कहा कि सरकार जल्दी ही आदमपुर नगरपालिका का दर्जा समाप्त कर जवाहर नगर व मंडी आदमपुर को मिलाकर महाग्राम पंचायत घोषित करे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें