फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड ईएसआई आत्महत्या मामला: गृहमंत्री अनिल विज से मिले परिजन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Sun, 19 Mar 2023 04:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में जीआरपी के रिटायर्ड ईएसआई रघुवीर के आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजन शनिवार की रात गृहमंत्री से मिले और घटना की विस्तार से जानकारी दी। वहीं परिजनो व ग्रामीणों ने गांव बिचपड़ी के पंचायत घर में शुक्रवार रात को ही धरना लगा दिया था। 
विज्ञापन
गांव में धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी के रिटायर्ड ईएसआई रघुवीर के आत्महत्या का मामला गृह मंत्री अनिल विज तक पहुंचा गया है। मंत्री ने परिजनों को हिसार पुलिस से मिलने को कहा है। फिलहाल इस मामले में बनी पंचायत अभी गांव के पंचायत भवन पर धरना दे रही है। तीसरे दिन भी परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस से शव नहीं उठाया है।

विज्ञापन


शनिवार को गुस्साये ग्रामीणों ने डेढ घंटे तक एनएच 52 पर लगाया था जाम
ईएसआई रघुबीर ने शुक्रवार सुबह रेल से कटकर जान दी थी। रेलवे पुलिस को मौके से रघुवीर का हस्तलिखित एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें अधिकारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे  इससे खफा परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव नहीं उठाया था। उनकी मांग थी कि सुसाइड नोट में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम हैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़ें- किसान मायूस: नांगल चौधरी में तेज हवाओं के साथ हुई बरसात और ओलावृष्टि, सरसों की फसल में नुकसान
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद नहीं उठाया है शव, पंचायत भवन में चल रहा है धरना
वहीं परिजनो व ग्रामीणों ने गांव बिचपड़ी के पंचायत घर में शुक्रवार रात को ही धरना लगा दिया था। शनिवार सुबह सुसाइड मामले में गांव बिचपड़ी के पंचायत भवन में पंचायत हुई जिसमें 14 गांवों की पंचायतों के कुल 16 सदस्य को प्रशासन से बातचीत के लिए चुना गया। इस दौरान चुनी गई कमेटी ने निर्णय लिया कि प्रशासन को शाम 3 बजे तक का समय दिया जाता है कि वे सुसाइड नोट में नामजद अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करे अन्यथा तीन बजे सडक़ मार्ग को बंद कर दिया जाएगा।

प्रशासन से वार्ता रही विफल
इस बीच पंचायत में चुनी गई 16 सदसीय कमेटी की प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत हुई जिसमें एसडीएम अश्वीर नैन, डीएसपी कप्तान सिंह, डीएसपी रोहताश सिहाग, डीएसपी अभिमन्यु नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। लेकिन वार्ता सिरे नहीं चढ पाई। इस बीच यह भी बात सामने आई कि प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई में असमर्थता जताते हुए कहा है कि चूंकि मामला रेलवे विभाग से जुड़ा है ऐसे में वे कुछ नहीं कर पा रहे। रोड जाम करने से पूर्व एक बार फिर से प्रसाशन से बातचीत का सिलसिला चला लेकिन वार्ता विफल रही।
विज्ञापन


शनिवार रात मिले थे मंत्री से
परिजन शनिवार की रात गृहमंत्री से मिले और घटना की विस्तार से जानकारी दी। मंत्री ने परिजनों को हिसार में वरिष्ठ पुलिस अफसरों से मिलकर अपनी बात रखने को कहा। परिजनों के अनुसार मंत्री ने इस मामलों में दोषियों पर कारवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें