फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 20 वर्षीय युवती की मौत, डीएसपी, जेसी, एचसीएस ऑफिसर समेत 38 नए मरीज मिले

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए खड़ी छात्राएं । संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिले में कोरोना घातक होता जा रहा है। शुक्त्रस्वार शाम को हिसार के तारानगर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की कोरोना से मौत हो गई। पिछले कुछदिनों से वह निजी अस्पताल में भर्ती थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे शुक्रवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था। युवती के पिता ने बताया कि सितंबर में उनकी बेटी को पहली डोज लगी थी, जिसके बाद वह जीबीएस से ग्रस्त हो गई थी। पिछले चार माह से वह अस्पताल में ही भर्ती थी। वह पुलिस की लिखित परीक्षा भी पास कर चुकी थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को नगर निगम की संयुक्त आयुक्त (जेसी), उनके डीएसपी पति, हुडा प्रशासक के पीए, एचसीएस ऑफिसर, सात विद्यार्थी, एक कैदी, फार्मेसी ऑफिसर, दो चिकित्सक और मोहना मंडी में एक परिवार के तीन लोग सहित 38 मरीज पॉजिटिव मिले। नए साल से अब तक 148 मरीज मिले चुके हैं, जिनमें से 142 सक्त्रिस्य केस हैं। संक्त्रस्मितों का 148 का आंकड़ा छूने में पहली लहर में 84 दिन, दूसरी लहर में 29 दिन जबकि तीसरी लहर में सिर्फ सात दिन का समय लगा है। दो संक्रमित मरीजों को नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती किया गया है। इनमें से एक मरीज को पहले से सांस लेने में तकलीफ है, जबकि दूसरा मरीज जींद जेल में संक्रमित मिला।
स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी
उधर, तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। नागरिक अस्पताल में 100 ऑक्सीजन बेड व 40 वेटिंलेटर की सुविधा उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग के पास 34 एंबुलेंस हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए 4 ऑक्सीजन एंबुलेंस तैनात की गई हैं, जिसमें से 2 बेसिक लाइफ सपोर्ट व 2 एंडवास लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस हैं। जरूरत के हिसाब से बेड व वेंटिलेटर की सुविधाएं बढ़ा दी जाएगी। 460 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर रिजर्व में रखे गए हैं। रोजाना 2000 से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं। सेक्टर 1-4 में स्थित आरटीपीसीआर लैब में टेस्टिंग शुरू हो चुकी है, जिससे जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन

संजीवनी अस्पताल को दिया मार्च तक विस्तार...
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए संजीवनी अस्पताल को 22 मार्च तक विस्तार दे दिया गया है। संजीवनी अस्पताल में ऑक्सीजन वाले 200 बेड सामान्य मरीजों तथा 40 ऑक्सीजन बेड बच्चों के लिए रखे गए हैं। बता दें कोरोना की दूसरी लहर में 17 मई को इस अस्पताल को शुरू किया गया था। अस्पताल पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च आया था। इसमें 6 महीने तक इसे संचालित करने का खर्च था। बाद में इस अस्पताल का समय डेंगू के चलते डेढ़ महीने के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया। अब तीसरी लहर को देखते हुए इसे 22 मार्च तक के लिए विस्तार दे दिया गया है।
पूरे हरियाणा में होने वाली सैंपलिंग में सबसे ज्यादा सैंपल हिसार में लिए जा रहे है। सैंपलिंग में जिला पहले नबंर पर है। सैंपलिंग की सुविधा बढ़ाई गई है। - डॉ. सन्नी मल्होत्रा, नोडल अधिकारी आईडीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें