हिसार। नई अनाज मंडी में सोमवार को खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मंडी स्थित हैफेड सोसायटी कार्यालय में स्टॉक के बचे खाद के 130 बैग बांटे गए। इस दौरान एक किसान को खाद के तीन बैग दिए गए। हालांकि ज्यादा भीड़ होने के कारण काफी किसानों को खाद नहीं मिल पाई। इसके अलावा दुकान नंबर-2 पर भी खाद के बैग का वितरण किया गया। मंगलवार को खाद का रैक आने की उम्मीद है। इसके बाद खाद को गांवों में भी पहुंचाया जाएगा।
बता दें, कि डीएपी खाद को लेकर पिछले कई दिनों से मारामारी चल रही है। आसपास के अलावा दूर-दराज गांवों से भी किसान खाद लेने के लिए हिसार पहुंच रहे हैं, मगर खाद के लिए नंबर नहीं आने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
रैक आने पर यहां-यहां पहुंचेंगी खाद
जगह खाद
हिसार 80 मिट्रिक टन
अग्रोहा 90 मिट्रिक टन
बनभोरी 20 मिट्रिक टन
बरवाला 100 मिट्रिक टन
हांसी 70 मिट्रिक टन
मंगाली 18 मिट्रिक टन
कंवारी 18 मिट्रिक टन
शाहपुर 18 मिट्रिक टन
सातरोड़ 10 मिट्रिक टन
लाडवा 10 मिट्रिक टन
स्याहड़वा 18 मिट्रिक टन
कैमरी 9 मिट्रिक टन
हरिकोट 9 मिट्रिक टन
बास 30 मिट्रिक टन
राखी गढ़ी 25 मिट्रिक टन
खेड़ी चौपटा 15 मिट्रिक टन
उकलाना मंडी 190 मिट्रिक टन