फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: हांसी में घरेलू कलह के चलते महिला ने खुद को लगाई आग, अग्रोहा रेफर

Fri, 03 Mar 2023 03:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की छानबीन कर रही है, आखिर सीमा ने आग किन कारणों से लगाई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला ने खुद को लगाई आग, अग्रोहा रेफर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हांसी में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी अनुसार जगदीश कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय सीमा संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से जल गई। महिला को जलता देखकर आस पास के लोगों में अफरा-तफरी का मच गई।

विज्ञापन


शोर सुनकर मौके पर पड़ोसियों एकत्र हो गए। आनन-फानन में महिला के शरीर में लगी आग को बुझाकर उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा के लिए रेफर किया।

सीमा के मामा के लड़के हर्षित ने बताया कि उनकी पहले रोहतक शादी हुईं थी, मगर पति का निधन हो गया था। उसके बाद हांसी की जगदीश कॉलोनी में हुई उनका भी निधन हो गया था। सीमा का पूरा परिवार जींद में रहता है। सीमा अपने घर में अकेली रहती थी। सीमा के परिजनों को जलने की सूचना दी। मगर अभी तक उनका परिवार नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की छानबीन कर रही है, आखिर सीमा ने आग किन कारणों से लगाई, इसकी जांच की जा रही है। वहीं डॉक्टर कामिंद मोंगा ने बताया कि डायल 112 की टीम द्वारा घायल अवस्था में महिला को नागरिक अस्पताल में लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें