फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: महिला ने आठ साल बाद भी वापस नहीं किए राजस्व विभाग के 16.46 लाख, गलती से दो बार जमा हुई थी मुआवजा राशि

Thu, 25 May 2023 12:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

जिला राजस्व अधिकारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 2014 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का विस्तार किया गया। उस समय हाईवे के साथ लगती भूमि को अधिग्रहण किया गया था। उस समय चिकनवास गांव की रहने वाली कविता की जमीन भी अधिग्रहण हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के कोहली गांव की रहने वाली कविता ने आठ साल से राजस्व विभाग के 16 लाख 46 हजार 322 रुपये न लौटने पर विभाग की तरफ से अमानत में ख्यानत का केस दर्ज करवाया है। आदमपुर थाना पुलिस ने कविता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन


भाई के नाम करवा दी जमीन 
जिला राजस्व अधिकारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 2014 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का विस्तार किया गया। उस समय हाईवे के साथ लगती भूमि को अधिग्रहण किया गया था। उस समय चिकनवास गांव की रहने वाली कविता की जमीन भी अधिग्रहण हुई थी। उसके बाद राजस्व विभाग द्वारा 18 दिसंबर 2014 को कविता के खाते में मुआवजा की राशि 16 लाख  46 हजार 322 जमा करवा दिए।

अमानत में ख्यानत का केस दर्ज
उसके बाद 28 जनवरी 2015 को राजस्व विभाग की तरफ से गलती से कविता के खाते में 16 लाख 44 हजार 322 रुपये की राशि जमा करवा दी। फिलहाल कविता कोहली गांव में अपने परिवार के साथ रहती है। सितंबर 2017 में हिसार तहसीलदार और आदमपुर तहसीलदार ने कविता के पास लेटर भेज कर रुपये जमा करवाने को कहा, लेकिन रुपये जमा नहीं करवाए। बाद में जांच की गई तो पता चला कि कविता ने अपने हिस्से की जमीन 2015 मे अपने भाई के नाम करवा दी थी। अब 8 साल बाद पुलिस ने कविता के खिलाफ अमानत में ख्यानत का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें