फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: भ्रष्टाचार मामले में हरियाणा फार्मेसी काउंसिल का उपाध्यक्ष गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

Sun, 03 Jul 2022 03:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

विजिलेंस टीम ने सोहन लाल के पास से 42 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी सोहन लाल को भिवानी अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के उपाध्यक्ष के घर के बाहर खड़ी विजिलेंस की गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के उपाध्यक्ष और हिसार के सेक्टर 13 में रहने वाले सोहन लाल कंसल को विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके पास से 42 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। मामले की जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आरोपी सोहन लाल को भिवानी अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम ने शनिवार को भिवानी के विद्यानगर में एक व्यक्ति को 32 हजार रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। विजिलेंस को चरखी दादरी के भागवी निवासी सत्यवान ने शिकायत दी थी कि विद्यानगर निवासी सुभाष ने मेरे बेटे के नाम से फार्मेसी का लाइसेंस बनवाने के नाम पर 65 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। करीब 30 हजार रुपये की नकदी सत्यवान ने ऑनलाइन ट्रांसफर की थी और 32 हजार रुपये नकद दिए थे। उस समय विजिलेंस टीम ने उसे गिरफ्तार किया था। सुभाष से जब टीम ने पूछताछ की तो सामने आया कि वह लाइसेंस बनवाने वालों से रुपये लेकर हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के उपाध्यक्ष सोहनलाल को देता है। 

जांच के बाद रविवार को डीएसपी जीत के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर 13 स्थित उनके आवास पर छापामार कर सोहन लाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 42 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की गई है। टीम सोहनलाल को भिवानी अदालत में पेश करेगी। डीएसपी जीत का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है अभी हिसार से सोहनलाल को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें