अर्बन इस्टेट टू में सूर्य नगर रोड पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे तीन मंजनुओं को बेटी व पिता ने जमकर धुना। बेटी व पिता को तीन युवकों की पिटाई करते देख राहगीरों ने भी तीनों युवकों की जमकर धुनाई की। पब्लिक के चंगुल में फंसे तीनों युवकों ने कान पकड़कर माफी मांगी। युवकों ने पिता को कहा कि आपकी बेटी हमारी बहन जैसी है हम आगे से कोई ऐसी गलती नहीं करेंगे अंकल सॉरी। पिता हालांकि इसके बावजूद उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं थे। राहगीरों ने कहा कि युवकों को सजा व सबक मिल गया पुलिस तक जाने की कोई जरूरत नहीं। युवक पांवों में गिरने लगे तब जाकर उन्होंने जाने दिया।
दरअसल, जिंदल चौक से सूर्य नगर जाने वाले रोड के साथ अर्बन इस्टेट के सर्विस रोड पर एक बाइक पर सवार तीन स्टूडेंट्स स्कूटी सवार एक युवती का पीछा कर रहे थे। युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। अचानक पीछे से पिता बाइक पर आ रहे थे। बेटी को परेशान कर रहे तीनों युवकों पर पिता टूट पड़े। बेटी ने भी स्कूटी रोककर उनको घेर लिया।
युवक बोले सॉरी अंकल बहन है हमारी
पिता ने छित्तर परेड करने के बाद कान पकड़कर युवकों को बेटी की स्कूटी के सामने खड़ा कर दिया। कहा कि पहचान लो मेरी बेटी की स्कूटी। दोबारा कोशिश मत करना। युवकों ने कहा सॉरी अंकल गलती हो गई हमारी बहन जैसी है। दोबारा किसी के साथ ऐसी हरकत नहीं करेंगे।
री अपीयर के पेपर देने जा रहे थे युवक
युवक री अपीयर का पेपर देने के लिए जा रहे थे। पिता ने एक युवक का रोल नंबर छीन लिया। पिता ने छित्तर परेड के बाद कहा कि ये रोलनंबर नहीं मिलेगा या तो मेरे साथ थाने चलो। छित्तर परेड के बाद एकत्रित पब्लिक ने कहा कि सजा व सबक दोनों हो चुके। युवक पढ़ते तो री अपीयर ही नहीं आती। तीनों युवक 12 क्वार्टर रोड के थे।