फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार में तेज रफ्तार कार ने मारी ऑटो में टक्कर, चालक की मौत

Thu, 29 Jan 2026 02:17 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

मृतक की पहचान रणधीर (52) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाते थे। वह ऑटो लेकर बरवाला चुंगी से मिलगेट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार-हांसी हाईवे पर महिला गर्वमेंट कॉलेज के सामने एक ऑटो में तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि वह मौके पर खड़े होकर 112 पर लगातार कॉल करते रहे। लेकिन, पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद उन्हें निजी एंबुलेंस की मदद से जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रणधीर (52) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाते थे। वह ऑटो लेकर बरवाला चुंगी से मिलगेट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। वह ऑटो से निकलकर डिवाइडर से टकरा गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। जिसके बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें