फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने किया बच्ची से दुष्कर्म: 12 वर्षीय बेटी के पेट में दर्द होने पर मां डॉक्टर के पास लेकर गई तो हुआ खुलासा

Wed, 19 Jan 2022 09:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

बच्ची ने बताया कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ कई बार गलत काम किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची से पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: पड़ोसी राज्यों में चुनाव, आबकारी विभाग के विशेष दलों ने खंगाले प्रदेश के शराब गोदाम

परिजनों ने बताया कि दो दिन पेट में दर्द होने से पीड़ित बच्ची की मां उसे एक डॉक्टर के पास लेकर गई। डॉक्टर ने बच्ची की मां को बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात कही। इसके बाद बच्ची की मां न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता की मां की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: खुले में खराब नहीं होगा अनाज, पड़ोसी जिलों के गोदामों में भी होगा गेहूं का भंडारण, किराये पर लिए जाएंगे गोदाम

बच्ची की मां ने बताया कि दो दिन से बेटी के पेट में दर्द हो रहा था। बेटी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले युवक ने कई बार उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें