हिसार के नारनौंद शहर में रेस्टोरेंट में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यहां कुछ युवकों ने रेस्टोरेंट के अंदर घुस युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार रात साढ़े करीब 10 बजे की है। नारनौंद के नए बस स्टैंड के सामने स्थित रॉयल होटल पर कुछ युवकों ने राजपुरा निवासी 22 वर्षीय अंकित पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। घायल को हिसार के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती अंकित ने सोमवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
नारनौंद थाना पुलिस मामले मामले की जांच मं जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जांच की। फोरेंसिक साइंस एक्टपर्ट की टीम ने मौके का मुआयना किया। जिसमें पुलिस को मौके पर कई जगह खून के निशान मिले हैं। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रात होने के कारण कुछ दुकानदारों ने सीसीटीवी बंद कर रखे थे। जिसके चलते पुलिस को फुटेज नहीं मिल पा रही। हालांकि अभी तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलु पर मामले की जांच कर रही है।