घर को सूना छोड़ना खतरे से खाली नहीं है। चोर दिन देख रहे हैं ना रात बस उनकी निगाह आपके घर में गहनों व पैसों पर है।
चोरों ने गंगवा गांव में दिन दिहाड़े एचएयू के अकाउंटेंट सुरेश दलाल के मकान का ताला तोड़कर नकदी तथा कीमती गहने चोरी कर लिए। मामले के बारे में परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है।
शिकायत में गंगवा के स्कॉलर कॉलोनी निवासी सुरेश ने बताया कि वे 121 नंबर मकान में रहते हैं। वे खुद एक रिटायर्ड फौजी हैं और वर्तमान में एचएयू में अकाउंटेंट पद पर कार्यरत हैं।
दिन में वे ड्यूटी पर गए हुए थे तथा परिवार के अन्य लोग खेत में चले गए। पीछे से चोर उनके मकान में घुस गए और ताला तोड़कर नकदी तथा सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए।
परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो उन्होंने घर का सामान अस्त व्यस्त देखा। मामले के बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम व आजाद नगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से जरूरी सबूत एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है।