हिसार जिले में एक युवती का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो को युवती के पूर्व प्रेमी ने ही वायरल किया है। हिसार की एक कॉलोनी में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने बताया कि आरोपी बैंक में कैशियर पद पर तैनात है। 4 साल पहले युवती की मुलाकात आरोपी के साथ उसी के बैंक में ही हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर शेयर कर लिया और दोनों में लगातार बातचीत होने लगी।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने कहा है कि उसको झांसे में लेकर न्यूड होकर वीडियो कॉल करने के लिए कहा। उसने कॉल की, लेकिन आरोपी ने वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जब पीड़िता को इस बारे में पता चला तो उसने आरोपी प्रेमी को वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन उसने वीडियो डिलीट नहीं की।
पीड़िता के अनुसार, कुछ दिनों बात उसके आरोपी प्रेमी की पत्नी का उसके पास फोन आया कि उसका अश्लील वीडियो उसके पास है। अगर वीडियो डिलीट करवानी है तो 25 हजार रुपये दो। युवती ने अपने भाई से कॉलेज में फीस भरने के नाम पर 25 हजार लेकर आरोपी प्रेमी की पत्नी को दे दिए।
घटना के बाद पीड़िता की प्रेमी के साथ बोलचाल बंद हो गई। जनवरी महीने में युवती के भतीजे ने बताया कि उसका अश्लील वीडियो एक साइट पर अपलोड किया गया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी व उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।