फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सालगिरह पर पत्नी कर रही थी गिफ्ट का इंतजार, पति ने सिर पर किए तवे से वार

Sun, 26 Feb 2023 09:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

घटना रोहतक के पहाड़ावाला मोहल्ला की है। रविवार को महिला के मायके वाले उसे हिसार के नागरिक अस्पताल ले आए। घायल महिला हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती है। महिला के सिर में 5 टांके आए हैं।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में शादी की सालगिरह पर पत्नी गिफ्ट का इंतजार कर रही थी, लेकिन किसी बात पर विवाद होने पर पति ने उसके सिर पर तवे से वार कर घायल कर दिया। घटना शनिवार सुबह रोहतक के पहाड़ावाला मोहल्ला की है। रविवार को महिला के मायके वाले उसे हिसार के नागरिक अस्पताल ले आए, जहां महिला के सिर में पांच टांके आए हैं।

विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन शहर की राजकीय कॉलोनी निवासी महिला आशु ने बताया कि 22 साल पहले रोहतक निवासी ठेकेदार रविंद्र के साथ शादी हुई थी। कुछ समय से पति छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता आ रहा है। 9 बार पहले भी मारपीट कर घायल कर चुका है, उसके बाद समझौता कर लेता है। महिला ने बताया कि 25 फरवरी को शादी की सालगिरह थी तो पति से गिफ्ट मिलने का इंतजार कर रही थी।

पानी की रॉड को लेकर हुआ विवाद
घायल आशु ने बताया कि सुबह बच्चों ने पानी गर्म करने के बाद रॉड को खिड़की पर रखा दिया। कुछ देर बाद पति आया और खिड़की में रॉड को देख कहने लगा कि इसे खुंडी पर क्यों नहीं टांगा। इसी बात को लेकर मारपीट करने लगा। बेटे ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर पर तवे से वार कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें