फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: गौपुत्र सेना के सदस्यों ने पशु की चर्बी, हड्डी और चमड़ा से भरी पिकअप पकड़ी, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 12 Apr 2023 12:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

गौपुत्र सेना के जिला सचिव खजान सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की पीरांवाली गांव के पास पशु की चर्बी, हड़डी और चमड़े से भरी एक पिकअप खड़ी है। जो राजस्थान के नोहर से आई और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर जा रही है। सूचना के आधार पर टीम सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
हिसार पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौपुत्र सेना के सदस्यों ने मंगलवार देर रात पीरांवाली गांव के पास ओवरब्रिज के नीचे एक पशु चर्बी, हड्डी और चमड़े से भी पिकअप को पकड़ा। सदस्यों ने सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस चालक नोशाद, अली अकबर और अन्य सहयोगियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
गौपुत्र सेना के जिला सचिव खजान सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की पीरांवाली गांव के पास पशु की चर्बी, हड़डी और चमड़े से भरी एक पिकअप खड़ी है। जो राजस्थान के नोहर से आई और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर जा रही है। सूचना के आधार पर टीम सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और शक के आधार पर पिकअप की तलाशी ली तो उसमें पशु चर्बी, हड्डियां और चमड़ा मिला।

गांड़ी में मुरादाबाद के गांव पीपलसाना निवासी और चालक नोशाद राजा, भोजपुर निवासी क्लीनर अली अकबर मिले। पुलिस को सूचना कर दी तो मौके पर सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे दोनों आरोपियों व गाड़ी को सदर थाना लेकर आए। पुलिस द्वारा जांच करने पर गाड़ी में पशुओं की हड्डियां, चर्बी को प्लास्टिक की टंकियों में भरा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें