हिसार के सेक्टर 16- 17 के एक फ्लैट में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान रौनक गुलिया ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कहा कि अभी फिट नही हूं। दिल्ली के जिस थाने में एफआईआर हुई है वहां पर आज वकील को भेजा है। उसके बाद पता चल पाएगा कि थाने में क्या शिकायत दी है। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जांच में सहयोग करूंगी- पहलवान
पहलवान रौनक ने बताया कि अभी तक पुलिस की तरफ से मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है और ही कोई पुलिस कर्मी मेरे से पूछताछ करने के लिए आए। अगर, कोई जांच के लिए आता है जांच में सहयोग करूंगी और जो तथ्य है वो जांच के दौरान पेश किए जाएगें। जेलर दीपक शर्मा ने मुझे बदनाम करने के लिए दिल्ली के झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है।
ये था पूरा मामला
मंगलवार को पहलवान रौनक गुलिया ने परेशान होकर अपने हाथ की नस काट ली थी। अस्पताल में उपचाराधीन पहलवान रौनक ने बताया था कि 2016 में अंकित गुलिया से लव मैरिज हुई थी। अब आपसी मनमुटाव के चलते सेक्टर 16- 17 के एक फ्लैट में अकेली रहती हूं। करीब डेढ़ साल पहले पति अंकित और जेलर दीपक शर्मा से जान पहचान हुई थी। दोनों ने मिलकर मोबाइल एप पर काम शुरू किया था। दोनों का आपस में लेन देन था। छह महीने के बाद ही कंपनी बंद हो गई थी।
कंपनी में किसने कितनी इंवेशमेंट की इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। दीपक शर्मा से कभी रुपये नहीं लिए और न ही मेरे अकाउंट से कोई ट्रांजेक्शन हुई। दीपक शर्मा बार बार फोन कर परेशान कर रहा है। इसके अलावा पुलिस वालों से फोन करवाता है। जिस कारण तैनाव में चल रही हूं। इसी कारण वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन के दौरान ध्यान नहीं दे पाई और बाहर हो गई। उन्होंने बताया कि दीपक शर्मा कहता है कि 2 मार्च को मेरे पास आकर रुपये लिए। वो झूठ बोल रहा है। 27 फरवरी से मई तक रूस में प्रेक्टिस कर रही थी। हर रोज फोन पर धमकी मिल रही थी जिस कारण ये कदम उठाना पड़ा।
कानूनी लड़ाई लडूंगी
पहलवान रौनक ने बताया कि ठीक होने के बाद ओल्मिपक में हिस्सा लेने के लिए अभ्याय करूंगी। उन्होंने बताया कि कानूनी लड़ाई लडूंगी। मुझे अफसोस है नस काटने जैसा कदम उठाना पड़ा।