फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन मनाकर जा रहा था, हादसे में युवक सहित 3 की मौत

विज्ञापन
हादसा - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शहर के सूर्य नगर का संदीप कुमार जन्मदिन मना कर हमउम्र चाचा धीरज और दोस्त कृष्णा नगर निवासी मनमोहन के साथ रविवार देर रात बाइक पर जा रहा था। जेल के सामने पुल से उतरते ही बाइक और एक बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार तीनों जनों की मौत हो गई। इनमें धीरज शादीशुदा था और 6 महीने की बच्ची का पिता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूर्य नगर निवासी संदीप कुमार (20) और उसका चाचा धीरज कुमार (23) जिंदल चौक के पास फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। दुकान के पास एक ऑप्टिकल शॉप पर कृष्णानगर का मनमोहन (24) काम करता था। संदीप हमउम्र होने पर चाचा धीरज का दोस्त था और दोनों ज्यादातर साथ रहते थे। दोस्त मनमोहन से भी उनकी खूब बनती थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रविवार को संदीप का 20वां जन्मदिन था। तीनों ने रविवार रात दुकान में पहले जन्मदिन सेलिब्रेट किया। संदीप और धीरज बाद में देर रात दोस्त मनमोहन को बाइक पर छोड़ने कृष्णा नगर जा रहे थे। वे डाबड़ा चौक पुल से उतर रहे थे कि बैंक कॉलोनी की तरफ से एक बोलेरो पुल की तरफ मुड़ी, जिससे दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में धीरज और मनमोहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि संदीप ने सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सिविल लाइन पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिये। बाद में सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पीएलए के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक शिव नगर के सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


संदीप के घर पर लगा मिला ताला
सूर्य नगर में गली नंबर 17 में दोपहर बाद मृतक संदीप के मकान में ताला लगा मिला। संदीप वहां अपने परिवार के साथ रहता था। वह इकलौता था और उसकी एक छोटी बहन है। मोहल्लावासियों ने बताया कि उसकी मां को उसकी मौत की सूचना मिली तो वह जोर-जोर से रोने लगी। आसपास की महिलाओं ने उसे बड़ी मुश्किल से संभाला। बाद में उनके शव को लेकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए सोनीपत जिले के गांव मातन ले गए। संदीप का परिवार यहां एक मकान में किराए पर रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें