फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगा टेंट की दुकान में चार लाख की चोरी

Tue, 15 Mar 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर
विज्ञापन
नकब लगा टेंट की दुकान में चार लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र के पैंगा गांव में नकब लगाकर चोरों ने टेंट हाउस की दुकान से चार लाख का माल समेट लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पैगा गांव निवासी ओमप्रकाश के टेंट हाउस की दुकान में रविवार की रात में सेंध लगाकर चोर घुस गए। इसके बाद वे बर्तन, शामियाने, चूल्हे, कुर्सियां आदि समेट कर ले गए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित को मामले की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। बाद में उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और लौट गई। ओमप्रकाश के मुताबिक चोर चार लाख रुपये का सामान समेट कर ले गए हैं। उसने हाल ही में दुकान खोली थी। वहीं, रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भमरौवा निवासी सतपाल रविवार की शाम को मूंढापांडे के सरकड़ी गांव रिश्तेदारी में गया था।

उसके घर में ताले पड़े थे। आधी रात के बाद चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी  के ताले तोड़कर एक लाख का माल समेट कर ले गए। बाद में पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मकान स्वामी के मुताबिक चोर उसके यहां से सोने के जेवर व नकदी सहित करीब एक लाख माल समेट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें