फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: नशे में युवक रोडवेज बस लेकर फुर्र, 20 मिनट बाद आया काबू, बाइक चालक को टक्कर मार किया घायल

Mon, 13 Dec 2021 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस ने युवक का पीछा किया और करीब 20 मिनट बाद उसे पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हांसी बस स्टैंड से नशे की हालत में एक युवक सोमवार रात करीब 9 बजे हरियाणा रोडवेज की बस लेकर फरार हो गया। इस दौरान उसने एक बाइक चालक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और करीब 20 मिनट बाद उसे पकड़ा जा सका। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक युवक स्टैंड परिसर में आया। वह बस स्टैंड में खड़ी रोडवेज बस को स्टार्ट कर दिल्ली रोड की तरफ भगा ले गया। रास्ते में काली देवी चौक के पास बस की बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें ः भिवानी: होटल पर हुई कहासुनी, पिकअप चालक ने युवक को गर्दन पकड़कर गाड़ी के साथ 500 मीटर तक घसीटा, सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से मौत
विज्ञापन

 
इसके बाद पुलिस ने बस का पीछा कर आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक की पहचान सैनीपुरा निवासी सुनील के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो युवक नशे की हालत में था। मामले में रोडवेज के अधिकारियों द्वारा शिकायत दी गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें