पंजाब के रहने वाले युवक पर केस दर्ज किया गया है। युवती ने आरोप लगाया कि एक दिन अकादमी में कोई नहीं था, उस दौरान संदीप ने मुझे नशीली पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया।
भंगड़ा सीखने गई युवती से अकादमी संचालक ने पहले पंजाब में उसके बाद अब हिसार में शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाने और फोटो खींचने के भी आरोप लगाए हैं। इस संबंध में एचटीएम पुलिस में पंजाब के रहने वाले संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में पंजाब की रहने वाली युवती का कहना है कि एक साल पहले वह एक अकादमी में भंगड़ा सीखने के लिए गई थी। अकादमी मानसा के रहने वाले संदीप की है। भंगड़ा सिखाने के दौरान संदीप से मुलाकात हुई और उससे दोस्ती हो गई। एक दिन अकादमी में कोई नहीं था, उस दौरान संदीप ने मुझे नशीली पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया।
इस दौरान आरोपी ने वीडियो और फोटो ले लिए और वायरल करने की धमकी देकर गलत काम करता रहा। इससे वह मानसिक परेशान रहने लगी। कुछ समय बाद एक फरवरी 2022 को हिसार के एक निजी अस्पताल में काम सीखने लगी। 15 फरवरी को संदीप ने फोन पर कहा कि वह उससे मिलना चाहता है।
विज्ञापन
मैंने मना किया लेकिन वह बार-बार कॉल करता रहा। फिर वह अस्पताल के बाहर आया और उसने कहा कि अगर मेरे साथ नहीं चली तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर परिवार को मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।