फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद के चलते 30 से ज्यादों लोगों ने किया हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अग्रोहा। खेड़ी बर्की गांव में सोमवार शाम साझी जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल हंसराज ने बताया कि उनका परिवार के दूसरों लोगों के साथ काफी समय से 38 एकड़ भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसे साल भर पहले पंचायती स्तर पर सुलझा लिया गया था। घायल ने बताया कि उनकी साझी जमीन थी, जिसका पंचायती तौर पर बंटवारा हो चुका था। कुछ दिन पहले उन्होंने परिवार के दूसरे लोगों से इस जमीन के बंटवारे को तहसील में पक्के में करवाने की बात कही, लेकिन उनके परिवार के लोगों ने इस बंटवारे को मानने से इंकार कर दिया। सोमवार सुबह वह सुशील, महाबीर व सुरजीत के साथ अपने खेत में काम कर रहा था। वहां पर दो क्रूजर गाड़ियों में सवार होकर श्रीचंद, प्यारेलाल, निहाल सिंह, सुरेश, रविंद्र, संदीप करीब 30-32 अन्य लोगों को लेकर पहुंच गए। आते ही उन्होंने हंसराज को खेत से ट्रैक्टर बाहर निकालने की बात कही। हंसराज ने बताया कि वह ट्रैक्टर बाहर निकाल रहा था तो खराबी के कारण वह अचानक बंद हो गया। इसके बाद उन सभी लोगों ने मिलकर लाठी, डंडों, गंडासियों से उन चारों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेड़ी बर्की गांव में विवाद हुआ है। अभी मामले में दोनों पक्षों से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
- आत्माराम, प्रभारी, अग्रोहा थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें