महिला ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। गांव सिरसल में सोमवार को एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धर्मपाल व एएसआई राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना कर घटना के साक्ष्य जुटाए।
उधर मृृतका मीना के भाई रमेश ने बताया कि उसकी बहन मीना (36) की शादी 2005 में विजय कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी सिरसल से हुई थी। मीना के पास दो लड़की और एक लड़का है। आरोप है कि शादी के बाद से ही मीना का पति उसे तंग करता था, कई बार इस मामले को लेकर पंचायतों का दौर भी चला लेकिन फिर भी स्थिति जस की तस रही। रमेश का आरोप है कि अपने पति से तंग आकर ही उसकी बहन मीना ने मौत को गले लगाने का फैसला लिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।