फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की टीम पहुंची दिल्ली में चीनी दूतावास, मांगा कार का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिविल लाइन पुलिस ने चीनी दूतावास वाले नंबर की कार एक कांग्रेस नेता के पास मिलने की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम दिल्ली में चीनी दूतावास में पहुंच गई है। पुलिस वीरवार को गाड़ी संबंधी रिकॉर्ड कब्जे में लेगी।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम मंगलवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। पुलिस ने इस बारे में चीनी दूतावास से पत्राचार भी किया है। चीनी दूतावास पहुंची टीम को बुधवार को गाड़ी संबंधी खास रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस ने वहां के अधिकारियों से गाड़ी के संबंध में रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस ने पूछा है कि यह गाड़ी किसके नाम है। जिसके नाम है, उसने किसी को गाड़ी बेची है तो उसका रिकॉर्ड में इंद्राज है या नहीं। पुलिस को वीरवार को रिकॉर्ड मिलने की संभावना है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को राजगढ़ रोड पर सेक्टर-15 मोड़ के पास एक रेस्तरां में कांग्रेस वर्करों की मीटिंग के बाहर से चीनी दूतावास की गाड़ी को जब्त किया गया था। रोहतक निवासी कांग्रेस आईटी सेल के उपाध्यक्ष अभिमन्यु जांगड़ा की यह गाड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें