फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप डी का पेपर देने जा रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी। हिसार में ग्रुप डी का पेपर देने जा रही एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। उसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। मृतका की पहचान महम निवासी 22 वर्षीय गरिमा के रूप में की गई है। छात्रा के पिता की भी कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
महम के वार्ड 12 निवासी बीएससी की छात्रा गरिमा रविवार सुबह स्कूटी से अपनी मां अनीता के साथ हिसार में ग्रुप डी का पेपर देने जा रही थी। सुबह करीब सात बजे अनीपुरा गांव के समीप उनकी स्कूटी की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखचे उड़ गए। इस हादसे में छात्रा गरिमा और उसकी मां अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गरिमा को मृत घोषित कर दिया और अनीता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को खो चुकी थी गरिमा
हादसे ने इस परिवार को हिलाकर रख दिया है। परिवार में एक भाई और एक बहन और हैं। ये कुछ समय पहले ही अपने पिता को खोने का गम झेल चुके थे। उनके पिता की मौत भी सड़क दुर्घटना में हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें