फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में हो रही थी अवैध शराब तस्करी अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी ने पकड़ी ---

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। अर्बन एस्टेट चौकी एरिया की नट बस्ती में चौकी प्रभारी जयपाल मेहरा ने अवैध रूप से ऑटो में लेे जा रहे युवक को अंग्रेजी शराब की दस पेटी सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम दिलावर बताया।
पुलिस को सोमवार दोपहर 12 बजे सूचना मिली की दिलावर शहर के किसी ठेके से अंग्रेजी शराब की 12 पेटियां लेकर नट बस्ती में जा रहा है। सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी जयपाल मेहरा अपनी टीम सहित दिलावर को डाबड़ा चौक से छोटू राम कॉलोनी रोड पर गिरफ्तार कर लिया। दिलावर पर नट बस्ती में अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 व 337 के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी दिलावर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पकड़ी गई शराब की पेटियों को व ऑटो को अपने कब्जे लेकर कारवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी जयपाल मेहरा ने बताया कि पुलिस ने शहर में चल रहे शराब व अन्य नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। पुलिस का प्रयास है कि शहर में चल रहे नशे के अवैैध कारोबार को बंद किया जाएगा। नशा देश के युुवाओं को अंदर ही अंदर कमजोर करता जा रहा है। देश की मजबूती के लिए नशे पर पाबंदी लगानी बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब से लदी पिकअप पकड़ी, चालक फरार
हिसार। पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बरवाला चौक के निकट एक शराब ठेका के पास अवैध शराब की पेटियां बरामद की। यह शराब की पेटियां एक पिकअप में लादी हुई थी। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। स्पेशल स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक जोगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ी। गाड़ी में अंग्रेजी शराब की 360 बोतल व बियर की 204 बोतल थी। पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया और उसके चालक कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें