फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बदले पैसे हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के बदले पैसे हड़पने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। टाल वाली गली, बंजारों वाला पुल निवासी अनीस ने मोहल्ला सराय गरीबा के एक व्यक्ति और उसके पुत्र पर मकान बेचने के बहाने उससे रुपये हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अनीस का कहना है कि एक व्यक्ति और उसके पुत्र से मोहल्ला सराय गरीबा में एक मकान 15 लाख रुपये में खरीदा था। आरोपियों ने उससे चार लाख रुपये अलग से मांग की थी। इसमें से उसने 12 लाख रुपये देकर इकरारनामा करा लिया। बाद में चार लाख रुपये भी दे दिए। सात जून 2018 को शेष तीन लाख रुपये का चेक भी दे दिया और रजिस्ट्रार कार्यालय में आकर वकील के सामने पैसे देकर उसने अंगूठा लगा दिया। लेकिन जब आरोपी के हस्ताक्षर की बारी आई तो बाथरूम जाने का बहाना बनाकर वहां से चला गया। उसके बाद उसका लड़का भी जाने लगा। जब उसने लड़के को रोकने का प्रयास किया तो उसके लड़के ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट करनी शुरू कर दी। उससे कहा कि उन्होंने उसके रुपये हड़प लिए। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया जाएगा। इस मामले में अनीस ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें