फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक और एक्सपायरी डेट की दवा मिलने पर अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। उपमंडल के गांव खेड़ी चौपटा के बरवाला रोड पर एक निजी अस्पताल पर बुधवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने अस्पताल की तलाशी ली, लेकिन उन्हें वहां से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। देर शाम तक टीम ने अस्पताल के सारे रिकॉर्ड को भी चेक किया और कार्रवाई को जारी रखा। टीम ने अस्पताल की डॉक्टर की डिग्री सहित अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की।
विज्ञापन

मिर्चपुर सीएचसी के इंचार्ज डॉ विक्रम सिंह के नेतृत्व में बुधवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खेड़ी चौपटा के एक निजी अस्पताल में छापा मारा। इस संबंध में डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि खेड़ी चौपटा पर बना बच्चों का निजी अस्पताल अवैध रूप से चल रहा है। इसकी जांच के लिए बुधवार को एक टीम का गठन किया गया, जिसमें डॉ. विक्रम सिंह, फार्मासिस्ट शमशेर सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर नरेश मलिक व स्टाफ नर्स रितु शामिल थे। अस्पताल का संचालन कर रहे रमेश वहां पर मौजूद थे, जिससे टीम ने पूछताछ की है। अस्पताल में कुछ आपत्तिजनक व एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली हैं। अस्पताल में मिली दवाइयों व अस्पताल को सील कर दिया गया है।

खेड़ी चौपटा पर एक निजी अस्पताल अवैध रूप से चलाने को लेकर शिकायत मिल रही थी। बुधवार को टीम ने छापा मारा। अस्पताल में मिलीं दवाइयों के आधार पर उसे सील कर दिया गया है। मौके से मिली डिग्री को जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विक्रम सिंह, इंचार्ज सीएचसी मिर्चपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें