फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौंद के परीक्षा केंद्र से उतर पुस्तिका लेकर फरार होने वाला छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद (हिसार)। नारनौद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र नंबर 4 से एक छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया। केंद्र अधीक्षक मुकेश कुमार व ड्यूटी दे रही अध्यापिका चेन्नमा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी थी। इसके बाद पुलिस को छात्र की तलाश थी, जिसको रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से गायब उत्तर पुस्तिका भी पुलिस ने बरामद कर ली।
विज्ञापन

कस्बे के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र नंबर 4 में भिवानी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। 16 मार्च शनिवार को दसवीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर था। परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर 10 में कोथकलां के एक निजी स्कूल के छात्र पेपर दे रहे थे। इनमें से पेपर दे रहा एक छात्र जब पेपर खत्म हुआ तो कमरे में ड्यूटी दे रही अध्यापिका चेन्नमा को बिना उत्तर पुस्तिका दिए ही वहां से फरार हो गया। उसने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की तो एक उत्तर पुस्तिका नहीं मिली। छात्र की पहचान जींद जिले के बड़ौदा निवासी प्रदीप के रूप में हुई। इसके बाद अधीक्षक मुकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत केस दर्ज कर लिया था। नारनौंद थाना प्रभारी राजसविंद्र ने बताया कि रविवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से उत्तर पुस्तिका बरामद कर ली। आरोपी छात्र को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें