बहादुरगढ़। गांव रिवाड़ी खेड़ा स्थित एक मकान में चोरी हो गई। चोर मकान में से 25 हजार की नकदी व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। शिकायत के आधार पर मांडोठी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रिवाड़ी खेड़ा के निवासी जगबीर सिंह ने कहा है कि 16 मार्च की सुबह वह किसी काम के सिलसिले में परिवार सहित गुरुग्राम गया था। 17 मार्च की सुबह पड़ोसियों ने फोन करके सूचना दी कि आपका मकान खुला है, ताले टूटे पड़े हैं। इस सूचना पर वे गुरुग्राम से लौटे। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी से 25 हजार रुपये व संदूक से करीब सवा किलो चांदी के आभूषण गायब मिले। पुलिस मामले की जांच कर जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करे।