फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अलर्ट के बाद रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बस को फूंक गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
रोडवेज अड्डा परिसर में खड़ी यमुनानगर डिपो की एक बस में बुधवार देर रात करीब दो बजे किसी ने आग के हवाले कर दिया। बस की सभी सीटें जल गईं, शीशे टूट गए। पद्मावत फिल्म के विरोध के बाद पूरे शहर में अलर्ट होने के बावजूद डिपो में खड़ी पूरी बस को जला दिया। पुलिस का ये कैसा अलर्ट है, अड्डा परिसर में पुलिस की चौकी होने के बावजूद किसी ने पूरी बस को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि जहां इस बस को आग लगाया गया, उससे करीब 200 मीटर की दूरी पर पुलिस की चौकी स्थातिप है। इस घटना को अंजाम देने वाले का न तो रोडवेज प्रशासन और न ही पुलिस को कानों कान तक खबर नहीं लग सकी।
बुधवार देर रात करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक बस में किसी ने आग लगा दी। किसी सवारी ने दरोडवेज टिकट काउंटर पर जाकर बताया कि बस में आग लगी है। रोडवेज के बस इंस्पेक्टर हरदीप उस समय परिसर में कुछ युवकों की ओर से कोचिंग इंस्टीट्यूट के चिपकाए जाने वाले पोस्टर के मामले में बस अड्डा की चौकी में गए थे। उनको इस बात का पता लगते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। साथ ही फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। रात 2 बजकर 20 मिनट पर ट्रैफिक मैनेजर जितेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्रेशर लॉक वाली थी खिड़की, शीशा तोड़कर लगाई आग
यमुनानगर डिपो की बस चलाने वाले चालक सत्यप्रकाश का कहना है कि यह बस हरिद्वार से हिसार रूट पर चलती है। वह बुधवार को हरिद्वार से चलकर शाम साढ़े छह बजे यहां बस स्टैंड पर पहुंचे थे। बस को स्टैंड परिसर में खड़ी कर लॉक कर दिया था। परिचालक मुकेश के साथ रेस्ट हाउस में सोने के लिए चला गया था। सुबह चार बजे पता चला कि बस आग लगने से जल गई। उन्होंने बताया बस की खिड़की प्रेशर वाली है और वह उसे बंद करके गए थे। यदि किसी ने आग लगाई है तो पहले बस का कोई शीशा तोड़ा है। उसके बाद उसमें आग लगाई गई है।
वर्जन
आग लगने के कारण बस की सीटें जल गईं। यह हो सकता है कि किसी नशेड़ी ने बस में आग लगा दी हो। अगर और कोई आग लगाता तो उस बस के पास खड़ी अन्य बसों को भी निशाना बनाता। बाकी जांच की जा रही है। मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

-सुरेंद्र दूहन, महाप्रबंधक, हिसार डिपो
....
हर पहलू पर कर रहे हैं जांच
बस में आग लगने की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
ओमप्रकाश, प्रभारी शहर थाना, हिसार
----------------
गेट पर नहीं था गार्ड
रोडवेज की ओर से बस अड्डे के मेन गेट पर कोई गार्ड नहीं है। यहां पुलिस की ही गश्त होती है। वर्कशॉप के अंदर जाने वाली बसों की सुरक्षा के लिए गार्ड जरूर तैनात है। रात को कोहरा होने के कारण बस अड्डे पर सवारियां भी बेहद कम थीं। फिर भी कोई बस को जलाकर चला गया।

‘पद्मावत’ पर ये कैसा अलर्ट, चौकी से 200 मीटर दूर फूंक दी डिपो में खड़ी बस
गेट पर न गार्ड तैनात था और न पुलिसकर्मी, बस की सारी सीटें जलकर राख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें