फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मोबाइल की दुकान से उड़ाए 10 लाख के मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए गए मिशन जन्नत अभियान के करीब सात दिन बाद शहर में चोरों ने बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरों ने मोबाइल गैलरी की शॉप से 10 लाख की कीमत के मोबाइल फोन व 40 हजार की नकदी उड़ाई। शहर में इस घटना ने मिशन जन्नत के अंतर्गत अपनी पीठ थपथपा रहे पुलिस प्रशासन का जोश भी ठंडा कर दिया है। चूंकि उक्त क्षेत्र में अक्सर पुलिस जीप खड़ी रहती है।
पुराना बस स्टैंड के समीप गौरव इंटरप्राइजिज मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने 10 लाख रुपये के मोबाइल व 40 हजार की नकदी चुरा ली। पुलिस को दी शिकायत में इंटरप्राइजिज के मालिक सरदार संदीप पाल ने बताया कि रात को वे दुकान को ताला लगाकर गए थे। इस दौरान पीछे से चोरों ने शटर पर लगा ताला तोड़ा व शीशे वाला गेट क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान से महंगे मोबाइल फोन 40 हजार की नकदी भी चुरा ली। दुकानदार के अनुसार चोरी किए गए मोबाइल फोन्स की कीमत 10 से 12 लाख रुपये है। चोरों ने दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन ही चुराए, जबकि अन्य एसेसरीज आदि सामान को हाथ भी नहीं लगाया।
विज्ञापन

सुबह करीब 4 बजे पड़ोस के दुकानदार ने जब शटर उठा हुआ व क्षतिग्रस्त शीश देखा तो इसकी सूचना दुकान के मालिक को दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच आरंभ कर दी है। दुकानदार ने बताया कि पिछले 4-5 दिनों से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। दोपहर को डीएसपी ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दो दुकानों के ताले चटकाए
वहीं दूसरी ओर उमरा गेट पर चोरों ने गारमेंट्स की दुकानों के ताले भी चटकाए, हालांकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। दुकानदार सुमित कथूरिया, विक्की, राजू, बिजृ लाल आदि ने बताया कि नगर परिषद द्वारा बिजली निगम का बिल अदा न करने पर उक्त क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काट दिया गया है, जिसके चलते यहां अंधेरा रहता है। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने रात को दुकानों के ताले चटकाए। दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद व बिजली निगम के बीच तालमेल की कमी के चलते दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस आस-पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आस-पास के दुकानदारों के अनुसार एक दिन पूर्व रात के समय दो युवक बाइक पर सवार होकर दुकान के चक्कर भी काट रहे थे।
---------------------
चोरों ने मोबाइल की दुकान से उड़ाए 10 लाख के मोबाइल
मिशन जन्नत के 7 दिन बाद शहर में हुई लाखों की चोरी
30 से 40 हजार की नकदी भी चुराई
फोटो-103, 104, 105
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें