फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट के एक मकान से वेश्यावृति के आरोप में तीन महिलाओं समेत 6 काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस ने वेश्यावृत्ति के आरोप में सोमवार को छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि अर्बन एस्टेट के एक मकान मेें वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजना तैयार की और योजना के तहत एक बोगस ग्राहक मकान में भेजा। इसके बाद पुलिस ने मकान पर छापेमारी की तो मौके से तीन महिलाएं और तीन व्यक्तियों को संदिग्ध हालात में काबू किया। पकड़े गए आरोपियों में आदमपुर निवासी अनूप, सतेंद्र और सुभाष तथा तीन महिलाएं शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें