फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा के लिए पांच लाख रुपये का बजट आया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में डेंगू बेकाबू हो चुका है। बीमारी की रोकथाम के लिए शहर में दवा का छिड़काव करने केे लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पांच लाख रुपये बजट आ चुका है। वहीं, निगम की ओर से फॉगिंग पर प्रति दिन करीब साढ़े 14 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 15 सितंबर के बाद अब तक करीब 40 दिन फॉगिंग की गई है यानि पांच लाख 80 हजार रुपये की लागत आ चुकी है, लेकिन डेंगू का मच्छर मरने के बजाय और अधिक खतरनाक हो गया है। जिले में सोमवार को चार नए केस मिलने के साथ आंकड़ा 945 पहुंच चुका है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेेजा ने बताया कि सितंबर माह से अब तक 316 लीटर दवा खरीद कर फॉगिंग के लिए नगर निगम प्रशासन को दे चुके हैं। वहीं निगम के अधिकारी ने बताया कि करीब 40 दिन से शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। चार लीटर दवा का छिड़काव करने के लिए उसमें 75 लीटर डीजल मिलाया जाता है। इसके बाद दवा का छिड़काव होता है। एक दिन में औसतन 8 लीटर दवा का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं मशीन चलाने के लिए अतिरिक्त 10 लीटर पेट्रोल की लागत आ रही है। एक दिन में 8 लीटर दवा के लिए 150 लीटर डीजल मिलाया जाता है, जिसकी कीमत करीब साढ़े 13 हजार आती है। वहीं मशीन चलाने के लिए 10 लीटर पेट्रोल पर 1000 रुपये खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें